कनाडा ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स फाइनल में अमरीका के ब्रैंडन नाकाशीमा का मुकाबला अपने ही देश के बेन शेल्टन से होगा। आज सेमीफाइनल में ब्रैंडन ने स्पेन के राफेल जोडर को और शेल्टन नें लर्नर टिएन को हराया।
उधर महिला सिंगल्स में कोको गोफ और ईगा स्वियातेक ने फाइनल में जगह बना ली है। आज सेमीफाइनल में कोको गोफ ने दो घंटे 50 मिनट तक चले मैच में एलिना राएबाकिना को पराजित किया। ईगा स्वियातेक ने सेमिफाइनल में एलिना स्वेतोलिना को हराया।