जून 2, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कनाडा में यहूदी-विरोधी घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे गंभीर कहा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि देश में यहूदी-विरोधी घटनाएं द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे उच्‍च स्तर पर पहुंच गई हैं। श्री कार्नी ने टोरंटो में कहा कि पिछले वर्ष दर्ज धर्म-आधारित घृणा अपराधों में से दो-तिहाई से अधिक यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किए गए, जबकि यहूदी कनाडा की कुल आबादी का केवल एक प्रतिशत हैं। 
 
श्री कार्नी ने कहा कि यहूदी-विरोधी घटनाएं यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका में भी बढ़ी हैं, लेकिन कनाडा में यह समस्या गंभीर है और इसके लिए विशेष कदम उठाने की आवश्‍यकता है।
 
उन्होंने इस मुद्दे का समाधान सुझाने के लिए नया मंत्रीस्तरीय सलाहकार परिषद बनाने की घोषणा की। साथ ही, धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए साढ़े सात करोड़ डॉलर की सहायता की भी घोषणा की। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला