अप्रैल 16, 2026 2:06 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का प्रचार जोरों पर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का प्रचार जोरो पर है। भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। वे कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में रैलियों को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी कूच बिहार के शीतलकुची में प्रचार में शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल में मथाभंगा, दिन्हाटा और अलीपुरद्वार में अपने दल के उम्मीदवारों के समर्थन में तीन रैलियां करेंगी।

इस बीच, कांग्रेस, वाम मोर्चा और अन्य दलों के नेता भी प्रचार में लगे हैं। वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस उत्तरी कोलकाता के बेलेघाटा में एक रैली का नेतृत्व करेंगे और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम उत्तर दिनाजपुर के करंदीघी में अपने दल के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।