जून 13, 2026 8:01 पूर्वाह्न

printer

नीट पुन:परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडल सचिव ने एनटीए महानिदेशक के साथ समीक्षा बैठक

मंत्रिमंडल सचिव टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह के साथ नीट पुन:परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान, डॉ सोमनाथन ने सभी संबंधित हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से परीक्षा का सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन नीट पुन:परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए घनिष्ठ समन्वय में काम कर रहे हैं। श्री सोमनाथन ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन को किसी भी तरह से प्रभावित करने, बाधित करने या छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य नीट पुन:परीक्षा के लिए प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना, तैयारियों को मजबूत करना और परीक्षा की निष्पक्षता तथा विश्वसनीयता बनाए रखना है। यह परीक्षा 21 जून को होगी।