नई दिल्ली में आयोजित बी.डब्ल्यू.एफ. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में भारत के 21 वर्षीय आयुष शेट्टी ने, मौजूदा चैंपियन चीन के शी युची को 21-14, 13-21, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। पी.वी. सिंधु और महिला डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी दूसरे दौर में पहुंच गईं।
महिला डबल्स में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की जोड़ी ने स्पेन की निकोल कैरूला और कारमेन जिमनेज की जोड़ी को 22-20, 21-14 से हराया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज पुरुष सिंगल्स में, लक्ष्य सेन पहले दौर में ऑस्ट्रिया के कोलिन्स फिलिमोन से खेलेंगे। उन्नति हुडा महिला सिंगल्स के पहले दौर में म्यांमा की थेत हतार थुजार से मुकाबला करेंगी।
डबल्स जोड़ी में, रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे तथा कनाडा के जोनाथन लाई और क्रिस्टल लाई आमने-सामने होंगे। आशीष सूर्या और अमृता प्रमुथेश तुर्की के एमरे सोनमेज़ और यासेमेन बेक्टास से मुकाबला करेंगे।