अगस्त 16, 2026 2:09 अपराह्न

printer

बी.डब्ल्यू.एफ विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप कल से नई दिल्ली होगी शुरू

बी.डब्ल्यू.एफ विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप कल से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता 23 अगस्त तक चलेगी। भारत दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले, 2009 में यह चैंपिनशिप भारत में हुई थी।

महिला सिंगल्स में पूर्व विश्व चैंपियन पी. वी. सिंधु कल अपना पहला मैच खेलेंगी।

पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आयुष शेट्टी का पहले दौर में मुकाबला मौजूदा चैंपियन चीन के शी यूकी से होगा।

पुरुष डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी से भारत को पदक मिलने की उम्मीद है। महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चुनौती पेश करेंगी।

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो भारत की अगुवाई करेंगे। भारत ने अब तक विश्व चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स में कोई पदक नहीं जीता है।