बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में, भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन आज शाम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में ऑस्ट्रिया के कोलिन्स फिलिमोन से खेलेंगे।
मिक्सड डबल्स के पहले दौर में, भारत के रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे को कनाडा की जोड़ी जोनाथन लाई और क्रिस्टल लाई से हार का सामना करना पड़ा। पहला गेम 22-20 से जीतने के बाद, भारतीय जोड़ी अगले दो गेम 19-21 और 17-21 से हार गई।
इसी बीच, एक अन्य मिकस्ड डबल्स मुकाबले में आशीष सूर्या और अमृता प्रमुथेश तुर्किए के एमरे सोनमेज़ और यासेमेन बेक्टास से खेलेंगे।
महिला डबल्स के दूसरे दौर में, भारतीय जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला अमरीका की लॉरेन लैम और एलिसन ली से होगा। भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का सामना बुल्गारिया की स्टेफानी स्टोएवा और गैब्रिएला स्टोएवा से होगा।