प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के अवसर पर कहा कि पिछले 99 वर्षों में प्रसारण का विकास रेडियो से टेलीविज़न और अब डिजिटल स्ट्रीमिंग तक हुआ है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रसार भारती देश-विदेश में दर्शकों के लिए हर तरह की मनोरंजक, सूचनात्मक और शैक्षिक सामग्री लाना जारी रखेगा। प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ के बारे में बात करते हुए, श्री द्विवेदी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के पहले से ही लगभग 1 करोड़ दस लाख उपयोगकर्ता हैं और यह तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन नवीनतम उपलब्ध तकनीकों का उपयोग करके दर्शकों को उनकी पसंद के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराना जारी रखेगा ।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 6:45 अपराह्न | CEO Gaurav Dwivedi
देश-विदेश में हर तरह की मनोरंजक, सूचनात्मक और शैक्षिक सामग्री लाना जारी रखेगा प्रसार भारती: गौरव द्विवेदी, सीईओ