ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अमरीकी दूतावास के बाहर प्रतिबंधित संगठन ‘फिलिस्तीन एक्शन’ के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 139 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारी हाथों में ऐसे पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था- ‘मैं फिलिस्तीन एक्शन का समर्थन करता हूं।’ इस दौरान एक प्रदर्शनकारी दूतावास के बाहर पेड़ पर चढ़ गया और उसने ‘गॉड हेल्प अस’ लिखा पोस्टर दिखाया।
प्रदर्शन का आयोजन करने वाले संगठन ‘डिफेंड आवर ज्यूरीज़’ के अनुसार, जुलाई 2025 से अब तक प्रतिबंध का विरोध करने पर चार हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। ब्रिटेन सरकार ने पिछले साल ‘फिलिस्तीन एक्शन’ पर आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंध लगा दिया था।
इसके समर्थन या सदस्यता लेने पर 14 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर भी संगठन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। वहां किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।