सितम्बर 14, 2026 2:24 अपराह्न

printer

ब्रिक्स नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा को आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की महत्वपूर्ण नींव बताया

ब्रिक्‍स नेताओं ने कहा है कि ऊर्जा सुरक्षा सामाजिक तथा आर्थिक विकास, राष्‍ट्रीय सुरक्षा और सभी देशों के कल्‍याण के लिए महत्‍वपूर्ण आधार है। नई दिल्‍ली में आयोजित दो दिन के ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के दौरान सदस्‍यों देशों ने ऊर्जा बाजारों में स्थिरता सुनिश्‍चित करके और विभिन्‍न स्रोतों के जरिए ऊर्जा के निर्बाध प्रवाह को बरकरार रखने तथा महत्‍वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्‍ठान को सुरक्षित रखकर ऊर्जा सुरक्षा बढाने की जरूरत पर बल दिया। सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आगाह किया कि प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों को आर्थिक या राजनीतिक दबाव के साधन के रूप में इस्‍तेमाल करने से प्रगति में बाधा आ स‍कती है।