जून 24, 2026 8:06 अपराह्न | BRICS

printer

भारत की अध्यक्षता में बेंगलुरु में ब्रिक्स अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक संपन्न

भारत की अध्यक्षता में बेंगलुरु में ब्रिक्स अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों – एच.ओ.एस.ए की 2026 की बैठक का समापन हुआ। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने समापन सत्र में भाग लिया और वैश्विक अंतरिक्ष पहलों में भारत की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि दो दिन की बैठक में 10 देशों के 26 प्रतिनिधियों के साथ-साथ इसरो, इन-स्पेस और अंतरिक्ष विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य केंद्र सामाजिक-आर्थिक विकास, विशेष रूप से आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन निगरानी के लिए सुदूर संवेदन उपग्रह समूहों के उपयोग पर था। प्रतिनिधियों ने सतत अंतरिक्ष संचालन और मलबा-मुक्त (अंतरिक्ष) मिशन प्रबंधन पर भी चर्चा की।