ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश मंच आज नई दिल्ली में शुरू हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय इस मंच की मेजबानी कर रहा है। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालयों के न्यायायिक प्रमुख और वरिष्ठ न्यायिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
इन बैठकों में आपसी न्यायिक हित के मुद्दों पर चर्चा होगी और न्यायपालिकाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
मंच के दौरान न्याय वितरण, अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे समकालीन मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। इस दौरान प्रतिनिधियों को अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान का भी अवसर मिलेगा।
यह तीन दिवसीय मंच न्याय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा का अवसर देगा।