फीफा विश्व कप फुटबॉल में, मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। मोरक्को के अशरफ हकीमी को एक गोल और एक असिस्ट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
वहीं, विनीसियस जूनियर के दो गोलों की बदौलत ब्राज़ील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ब्राज़ील ग्रुप-सी में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट दौर में पहुंच गया है।
एक अन्य मुकाबले में, बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। जबकि स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से मात देकर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही, कनाडा भी पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने में सफल रहा है।