जून 14, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील ने मोरक्को के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अभियान की शुरुआत की

अमरीका के न्यू जर्सी में फीफा विश्व कप 2026 में, ब्राजील ने ग्रुप सी के मैच में मोरक्को के साथ  1-1 से ड्रॉ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की। पहला गोल मोरक्को के इस्माइल साइबारी ने 21वें मिनट में किया। ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। 
 
इससे पहले, अमरीकाके कैलिफोर्निया में कतर और स्विट्जरलैंड के बीच भी ग्रुप बी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। स्विट्जरलैंड ने शुरुआती गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कतर ने मैच के अंत में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।
 
इस बीच, हैती और स्कॉटलैंड के बीच मैच जारी है। आज के अन्य मैचों में, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप डी में तुर्की से सुबह 9:30 बजे खेलेगा, जबकि जर्मनी रात 10:30 बजे ग्रुप ई में कुराकाओ का सामना करेगा।