नवम्बर 1, 2026 4:34 अपराह्न

printer

बोलीविया के राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ ने अल नीनो के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया

बोलीविया के राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ ने अल नीनो के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। राष्ट्रपति पाज़ ने कहा कि इससे वित्तीय और मानव संसाधनों को जुटाने, सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय सहायता प्राप्त करने के प्रयासों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
 
राष्ट्रपति के अनुसार, बोलीविया में अब तक 63 समुदाय सूखे से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, पशुपालन क्षेत्र में पशुओं के चारे की भारी कमी हो रही है।
इस बीच, म्यांमार के यांगून क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए 600 से अधिक राहत केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में एक लाख 50 हजार से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यह कदम अल नीनो के प्रभाव से भीषण गर्मी पड़ने के पूर्वानुमान के बीच उठाया गया है।
 
अल नीनो एक जलवायु संबंधी घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला