अक्टूबर 29, 2026 8:52 अपराह्न

printer

बांग्लादेश वायुसेना के पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव तुराग नदी से बरामद

बांग्लादेश वायुसेना के 28 वर्षीय पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. एम. तहसिफ सूरी का शव लापता होने के एक दिन बाद ढाका की तुराग नदी से बरामद किया गया है। श्री तहसिफ सूरी अगस्त 2024 में एक वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में आए थे।

इस वीडियो में कथित तौर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को विमान से बांग्लादेश छोड़ते हुए दिखाया गया था। माना जाता है कि श्री तहसिफ सूरी ने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था या साझा किया था।

राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनका शव बरामद किया। मोबाइल फोन और घड़ी की मदद से श्री तहसिफ सूरी की पहचान की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला