बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बी.एन.पी.) के नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने आज ढाका के बंगभवन में बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। कार्यवाहक अध्यक्ष बैरिस्टर कैसर कमाल ने उन्हें शपथ दिलाई। श्री फखरुल इस्लाम आलमगीर कल जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय गठबंधन द्वारा समर्थित ओली अहमद को हराकर राष्ट्रपति चुने गए। कल हुए राष्ट्रपति चुनाव में डाले गए 343 वैध मतों में से उन्हें 255 वोट मिले, जबकि श्री अहमद को 88 वोट मिले। बांग्लादेश में संसद में मतदान के माध्यम से अंतिम राष्ट्रपति चुनाव 8 अक्टूबर, 1991 को हुआ था।
News On AIR | अगस्त 21, 2026 9:07 अपराह्न
बी.एन.पी. नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति