अगस्त 25, 2026 9:59 अपराह्न | situation in Punjab

printer

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विकास का काम करने के बजाय, नशे की समस्या को और ज़्यादा बढ़ा दिया है।

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए श्री संतोष ने आज जालंधर जोन के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में पार्टी संगठन को और मजबूत करना तथा साल 2027 में होने वाले आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर रणनीतियां तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला