मई 29, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

दौरे के पहले दिन देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में राज्य मंत्री समूह और कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री नवीन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं के समर्थन से जीत की हैट्रिक बनाएगी।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेता उन बूथों का दौरा करेंगे जहां पिछली बार कम वोट मिले थे, और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला