मई 18, 2026 4:45 अपराह्न

printer

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ओडिशा में कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाएं हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ओडिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया है। वे ओडिशा में भुवेश्‍नवर की दो दिन की यात्रा पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के पहले चरण को संबोधित करते हुए श्री नवीन ने कहा कि सुभद्रा, आयुष्मान और सहकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को सीधे मिलना चाहिए।

श्री नवीन ने भुवनेश्वर में ओडिशा भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम, राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।