भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आज आम आदमी पार्टी पर अपने मूल सिद्धांतों- पारदर्शिता और जवाबदेही-से भटकने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली के लोग कठिन दौर से गुजर रहे थे, उस समय श्री केजरीवाल अपने शीश महल के निर्माण में व्यस्त थे। श्रीमती स्वराज ने कहा कि शुरुआत में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी को ईमानदार राजनीति के वादे पर समर्थन दिया था, लेकिन अब कुछ मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक पर पहले किए गए वादों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया।
News On AIR | अप्रैल 25, 2026 7:44 अपराह्न
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी पर पारदर्शिता और जवाबदेही से भटकने का आरोप लगाया