अप्रैल 14, 2026 9:20 अपराह्न

printer

भाजपा नेता और पीएम मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद में बंगाल में कार्यकर्ताओं से की बातचीत

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्‍द्र मोदी ने पश्‍चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावों के पहले बूथ स्तर के संगठनों को सशक्‍त बनाने का आग्रह किया है। बांग्‍ला नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर बूथ कार्यकर्ताओं को सीधे सम्‍बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे पर बल दिया।

उन्‍होंने पार्टी सदस्‍यों से प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र के लिए पूरी ऊर्जा देने का आह्वान किया। श्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आर.जी. कर अस्‍पताल, कस्‍बा कानून कॉलेज और संदेशखाली की घटनाओं का हवाला देते हुए महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की घटनाओं की याद नागरिकों को दिलाने का भी आग्रह किया।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला