सितम्बर 27, 2026 7:12 अपराह्न

printer

विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग देश के विकास के लिए करना चाहिए: भाजपा महासचिव

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े ने कहा है कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज तथा देश के विकास के लिए करना चाहिए। श्री तावडे कल बिहार में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी) भागलपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

उन्‍होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीकी के दौर में ज्ञान के सृजन और प्रसार की गति बहुत बढ़ गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने सूचना, शोध, आंकड़ों और विश्लेषण तक पहुंच बढ़ा दी है और ऐसे समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी हासिल करना नहीं, बल्कि उसे समझना, उसके संदर्भ को परखना और अलग-अलग क्षेत्रों के बीच संबंधों को पहचानकर सार्थक निष्कर्ष निकालना है।

श्री तावड़े ने विद्यार्थियों से अपने विचारों को नवाचार में, नवाचार को अवसरों में और इन अवसरों को समाज तथा राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान में बदलने की अपील की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला