सितम्बर 15, 2026 1:08 अपराह्न

printer

ब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में कांग्रेस शासित 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नहीं शामिल होने की भाजपा ने आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्‍मेलन के रात्रिभोज में कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अनुपस्थिति की आलोचना की। नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में भाजपा नेता और सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन जब भारत और राष्ट्रीय हित की बात आती है, तो किसी भी प्रकार के मतभेद की कोई भी जगह नहीं होनी चाहिए।