सितम्बर 30, 2026 7:46 अपराह्न

printer

भाजपा का दावा, इंडिया गठबंधन में आंतरिक मतभेद

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि आज नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की बैठक में कई नेताओं के शामिल न होने के बाद, गठबंधन को आंतरिक मतभेदों का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डीएमके, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित कई दलों के नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

श्री चौहान ने आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन द्वारा प्रस्तावित मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना नहीं, बल्कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के राजनीतिक हितों की रक्षा करना था। उन्होंने यह भी दावा किया कि INDIA गठबंधन और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला