भाजपा ने आज विपक्षी दलों पर देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और कमजोर करने का आरोप लगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विपक्षी नेताओं पर जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उनके दावों को खारिज किए जाने के बावजूद विपक्ष माहौल को दूषित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य सत्ता हथियाना, वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना है।
News On AIR | सितम्बर 28, 2026 12:24 अपराह्न
भाजपा ने विपक्षी दलों पर देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया