भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद – आईसीयू द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय आवश्यक सहायक उत्पाद सूची एनएलईएपी पहल के अंतर्गत, भारतीय मानक ब्यूरो – बीआईएस ने चिकित्सा सहायक प्रौद्योगिकियों के लिए कई मानक प्रकाशित किए हैं। बीआईएस द्वारा कोहनी बैसाखी, चलने वाली छड़ियां और तीन या अधिक पैरों वाली चलने वाली छड़ियों के लिए मानक प्रकाशित किए गए हैं। इसके अलावा, बीआईएस ने स्पर्शनीय मार्गदर्शक मानचित्रों के सुलभ डिजाइन-सूचना सामग्री, चित्रांकन और प्रदर्शन विधियों, साइनेज उपकरण और उपकरणों पर ब्रेल के अनुप्रयोग और पोर्टेबल रैंप के लिए भी मानक प्रकाशित किए हैं। एनएलईएपी दस्तावेज़ का उद्देश्य नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और संबंधित हितधारकों के लिए सहायक उत्पादों के प्रावधान के लिए एक दिशानिर्देश के रूप में कार्य करना और साथ ही देश भर में सहायक प्रौद्योगिकियों के विकास में सहयोग करना है। ये मानक सुरक्षा, एर्गोनॉमिक्स, प्रदर्शन, फिनिश, कारीगरी और निर्माता द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी से संबंधित आवश्यकताओं को निर्धारित करते हैं।
News On AIR | मई 1, 2026 8:19 अपराह्न | BIS Issues New Guideline
चिकित्सा सहायक उपकरणों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बीआईएस के नए दिशा-निर्देश जारी