अक्टूबर 6, 2026 9:24 अपराह्न

printer

अमरीकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय पायलट स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या 1073 के चालक दल के साहस की सराहना में द्विदलीय प्रस्ताव पेश

अमरीका के प्रतिनिधि सभा में भारतीय पायलट स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या 1073 के चालक दल तथा यात्रियों के साहसिक कदमों की सराहना करते हुए द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव डेमोक्रेटिक सांसद जोश गॉटहाइमर और रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल तथा डॉन बेकन ने पेश किया।

इस प्रस्ताव में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की गई है और 30 सितंबर की घटना को आतंकवादी हमला बताया गया है। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में 174 लोग सवार थे। उड़ान के सह-पायलट ने क्रैश एक्स से कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हमलावर का सामना किया और दूसरे लोगों को कॉकपिट में पहुंचकर उसे काबू करने का मौका दिया।

इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़ दिया गया। इस प्रस्ताव में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के अधिकारियों से घटना की पूरी जांच करने का भी आग्रह किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला