अप्रैल 14, 2026 8:06 अपराह्न

printer

भीमराव अम्‍बेडकर ने हमें सिखाया कि सही स्‍वाधीनता शिक्षा से शुरू होती है: उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन

उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन ने आज कहा कि भीमराव अम्‍बेडकर ने हमें यह सिखाया कि सही स्‍वाधीनता शिक्षा से शुरू होती है। आज नई दिल्‍ली में दूसरे अम्‍बेडकर स्‍मृति व्‍याख्‍यान को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि श्री अम्‍बेडकर ने सभी नागरिकों के लिए समावेशी, समान अधिकार की गारन्‍टी और सांस्‍कृतिक तथा शैक्षणिक स्‍वाधीनता की सुरक्षा को स्‍थापित करने का प्रयास किया।