भारतीय जनता पार्टी-भाजपा ने पंजाब, हरियाणा,दिल्ली और त्रिपुरा के लिए पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्वी दिल्ली के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी का दिल्ली इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया है।
डॉ.अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ श्री नवीन ने राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है।