अगस्त 21, 2026 2:19 अपराह्न

printer

अमरीका ने ईरान पर इतिहास के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी

अमरीका के वित्‍त मंत्री स्‍कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान को विश्‍व में इतिहास के सबसे बड़े समन्वित आर्थिक अलगाव का सामना करना पड़ेगा। एक साक्षात्‍कार में श्री बेसेंट ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों और कम्‍पनियों पर द्वितीय प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि अमरीका के मित्र देशों को अब फैसला लेना होगा कि वो अब किसके साथ खड़े हैं। अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भी ईरान आर्थिक उपायों को ध्‍वस्‍त करने की धमकी दी थी। 
 
इसके बाद, ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने इन आर्थिक धमकियों को खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में अराघची ने कहा कि ये धमकी अमरीकी जनता का अपने घरेलू वित्‍तीय समस्‍याओं से ध्‍यान भटकाने के लिए दी जा रही है।