सितम्बर 2, 2026 8:22 पूर्वाह्न

printer

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कप्‍तान श्रेयस अय्यर होगें वहीं, उप-कप्‍तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसके बाद 15 सितंबर को दूसरा मुकाबला आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाना है। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।