अप्रैल 16, 2026 2:07 अपराह्न

printer

बांग्‍लादेश के रियल एस्‍टेट क्षेत्र में देखी जा रही है मंदी

बांग्‍लादेश के रियल एस्‍टेट क्षेत्र में मंदी देखी जा रही है। मकानों की बुकिंग रद्द होने के मामले बढ़ रहे हैं और डिफाल्‍ट ऋण बढ़कर लगभग 27 प्रतिशत हो गया है। अगस्‍त 2024 के बाद से राजनीतिक अस्थिरता और लागत में बढ़ोतरी तथा मांग में गिरावट के कारण उत्‍पन्‍न संकट से व्‍यापक आर्थिक स्थिरता पर खतरा पैदा हो रहा है।

डेवलेपर्स नकदी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं जिससे निर्माण कार्य रूक गए हैं और ऋण बढ़ रहा है। वैश्विक संघर्षों और आपूर्ति श्रृंखला में व्‍यवधान के कारण इस्‍पात, सीमेंट और ईंधन के दामों में वृद्धि से निर्माण लागत में मंदी बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत हो गई है।