जुलाई 24, 2026 7:55 अपराह्न | Bangladesh President

printer

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आज स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। संसद अध्यक्ष हफीज उद्दीन अहमद ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया। नए राष्ट्रपति के चुनाव तक हफीज उद्दीन कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे। मोहम्मद शहाबुद्दीन अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति बने थे और अपने पांच वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति से दो वर्ष पहले ही त्यागपत्र सौंप दिया।