अगस्त 16, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

बलूच नेता मीर यार बलूच का पाकिस्तानी सेना पर युद्ध अपराध और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप

बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तानी सेना पर युद्ध अपराध करने और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुराब में हाल ही में हुए हवाई हमलों के वीडियो इस बात का सबूत हैं कि बलूचिस्तान में स्थानीय आबादी के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गई। 
 
सोशल मीडिया पोस्ट में मीर यार बलूच ने कहा कि वह सुराब के गिदार गोंधन इलाके में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन के मामले को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में ले जाने की योजना बना रहे हैं। इस ऑपरेशन में महिलाओं, बच्चों और शिशुओं समेत 30 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। 
 
इस बीच, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कथित विवादित चुनाव, लक्षित हत्याओं, जबरन गुमशुदगी और जरूरी सामान की आपूर्ति में बाधा को लेकर चिंता जताई है।
जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी कार्रवाई समिति के वरिष्ठ नेता सरदार शबीर ने दावा किया है कि अशांति के दौरान पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई में करीब 100 लोग मारे गए हैं।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला