जुलाई 24, 2026 1:48 अपराह्न

printer

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध बाहुड़ा यात्रा श्रद्धापूर्वक जारी

ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध बहुदा यात्रा जारी है। पहंडी अनुष्ठान पूरा हो चुका है और तीनों देवी-देवताओं को विधिपूर्वक उनके-अपने रथों पर विराजमान कर दिया गया है। अन्य पारंपरिक अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी।