जून 6, 2026 6:54 अपराह्न

printer

बहरीन और कुवैत ने कहा, मिसाइल और ड्रोन हमलों को तत्‍काल रोके ईरान

कुवैत और बहरीन ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया गया है। बहरीन के विदेश मंत्रालय ने हमलों की निंदा करते हुए ईरान से पड़ोसी देशों पर हमले तत्‍काल रोकने का कहा है।

वहीं, कुवैत के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का घोर उल्लंघन बताया और कहा कि कुवैत को आत्मरक्षा का अधिकार है। इन हमलों के जवाब में अमरीका की सेना ने कई ईरान के तटीय निगरानी रडार ठिकानों को निशाना बनाया।

ये हमले ऐसे समय किए गए हैं जब ट्रंप प्रशासन संघर्ष समाप्त करने के लिए ईरान पर समझौते का दबाव बना रहा है।