भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी नई दिल्ली में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के महिला डबल्स सेमीफाइनल में पहुंची। भारतीय जोड़ी ने असाधारण दृढ़ता और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की और चौथी वरीयता प्राप्त चीन की जिया यी फैन और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ, त्रीसा और गायत्री ने प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत के लिए एक पदक सुनिश्चित कर लिया है। यह 15 वर्षों में विश्व चैंपियनशिप में महिला डबल्स में भारत का पहला पदक होगा।
News On AIR | अगस्त 21, 2026 2:12 अपराह्न | Badminton World Championships
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: त्रीसा-गायत्री की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची