अगस्त 7, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

बैडमिंटन: कोरिया मास्टर्स के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में आमने-सामने होंगी तन्वी शर्मा और रक्षिता रामराज

बैडमिंटन में, भारत की तन्वी शर्मा आज आसन में कोरिया मास्टर्स के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में अपने ही देश की रक्षिता रामराज से भिड़ेंगी। तन्वी ने प्री-क्वार्टरफाइनल में भारत की ही श्रीयांशी वलीशेट्टी को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, जबकि रक्षिता ने जापान की मनामी सुइजू को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

इस बीच, महिला सिंगल्‍स क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की हिना अकेची से अश्मिता चालिहा का सामना होगा। अश्मिता ने दक्षिण कोरिया की किम मिन जी पर शानदार जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया।

पुरुष डबल्‍स क्वार्टरफाइनल में, भारतीय जोड़ी पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्णा प्रसाद गरागा सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मलेशिया के मान वेई चोंग और सोह वूई यिक की जोड़ी से भिड़ेगी।