चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु का मुकाबला भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन भी आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुष सिंगल्स के ही शुरूआती दौर में आज आयुष शेट्टी का सामना अल्वी फरहान से होगा। पुरुष डबल्स में एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन, मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे तथा तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला भी चुनौती पेश करेंगे।
एच. एस. प्रणय कल प्रतियोगिता के शुरुआती राउंड में मलेशिया के खिलाड़ी से हारकर बाहर हो गए।
महिला सिंगल्स में, देविका सिहाग को भी थाईलैंड की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा।