अगस्त 17, 2026 11:30 पूर्वाह्न

printer

बी. डब्ल्यू. एफ. बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे बैडमिंटन खिलाड़ी

बैडमिंटन खिलाड़ी आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बी. डब्ल्यू. एफ. बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। महिला सिंगल्‍स में, पूर्व विश्व चैंपियन और नौवीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु का मुकाबला आयरलैंड की सोफिया नोबल से होगा।

वहीं, महिला डबल्‍स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी पहले दौर में स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज से भिड़ेगी। आयुष शेट्टी का सामना विश्व नंबर एक और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू क्यूई से होगा।

पुरुष डबल्‍स में, पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बाई मिलने के बाद वे पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। वहीं, भारतीय जोड़ी एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन का मुकाबला आयरलैंड की जोड़ी स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स से होगा।