सितम्बर 2, 2026 1:06 अपराह्न

printer

बैडमिंटन: भारत के किदांबी श्रीकांत चाइना ओपन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंचे

बैडमिंटन में, भारत के किदांबी श्रीकांत आज चाइना ओपन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने शेनझेन में खेले गए पुरुष सिंगल्स के शुरुआती मैच में चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-16, 21-15 से हराया। पुरुष सिंगल्स के एक अन्य मुकाबले में, लक्ष्य सेन कनाडा के विक्टर लाई से 14-21, 7-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रिस्टो ने भी थाईलैंड के टोन्नाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग को 21-8, 21-9 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।