जुलाई 22, 2026 11:06 पूर्वाह्न

printer

बैडमिंटन: आयुष शेट्टी ने चाइना ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

चाइना ओपन बैडमिंटन में भारत के आयुष शेट्टी ने आज पुरुष सिंगल्‍स मुकाबले में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, भारत की पीवी सिंधु का महिला सिंगल्‍स के 32वें राउंड में अपनी हमवतन खिलाडी उन्नति हुडा से चांगझोउ में मुकाबला होगा। पुरुष सिंगल्‍स में लक्ष्य सेन का सामना आज ही 32वें राउंड में जापान के युशी तनाका से होगा।  
 
पुरुष डबल्‍स के 32वें राउंड में आज ही भारतीय जोड़ी का मुकाबला एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन चीन के वांग चांग और लियांग वेइकेंग से होगा।
 
मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के 32वें राउंड में भारतीय जोड़ी रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे चीन के फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग से 21-9, 21-16 से हार गईं। भारत की तनीशा क्रास्‍टो और ध्रुव कपिला भी चीन की गुओ शिनवा और चेन फांगहुई से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
 
इससे पहले, कल एचएस प्रणॉय मलेशिया के लियोन जून हाओ से हारकर पहले दौर से बाहर हो गए। विश्‍व के 27 नंबर के खिलाडी भारतीय शटलर 21-10, 21-14 से हार गए। महिला सिंगल्‍स में देविका सिहाग थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से 21-19, 19-21, 21-13 से हार गईं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला