अगस्त 7, 2026 11:14 पूर्वाह्न

printer

बैडमिंटन: कोरिया मास्टर्स के महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा

बैडमिंटन में, भारत की अश्मिता चालिहा ने आज आसन में आयोजित कोरिया मास्टर्स के महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अश्मिता ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से हराया। इससे पहले, उन्होंने दक्षिण कोरिया की किम मिन जी पर शानदार जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

पुरुष डबल्‍स क्वार्टरफाइनल में, भारतीय जोड़ी पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्णा प्रसाद गरागा सेमीफाइनल में मलेशिया के मान वेई चोंग और सोह वूई यिक के साथ खेलेंगे।