अक्टूबर 30, 2026 1:16 अपराह्न

printer

‘आयुषटेक इनोवेट’ चुनौती की शुरुआत, फाइनल 15-18 दिसंबर को होगा आयोजित

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली ने कल अपने इनक्यूबेशन सेंटर ‘ए.आई.आई.ए-आईकेन’ का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय नवाचार चुनौती ‘आयुषटेक इनोवेट’की शुरुआत की गई। इसका फाइनल 15 से 18 दिसंबर तक आईआईटी बॉम्बे में आयोजित होगा। इस दौरान एआईआईए-आईकेन ने वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन के साथ दो महत्वपूर्ण समझौते भी किए।

इनका उद्देश्य आयुर्वेद में शोध, नई तकनीक और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही आयुर्वेद के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के आविष्कारों और नए उत्पादों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार सुविधा भी शुरू की गई। एआईआईए-आईकेन भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का आयुर्वेद बिजनेस इनक्यूबेटर है। इसकी स्थापना 29 अक्टूबर, 2021 को आयुष मंत्रालय के तहत की गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला