आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में चिंतन शिविर 2026 का उद्घाटन किया। आयुष मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि दो दिवसीय रणनीतिक विचार-विमर्श कार्यक्रम में आयुष के विभिन्न क्षेत्रों को समर्पित कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, प्रमुख नीतियों, संस्थानों को मजबूत करने और आयुष क्षेत्र की भविष्य की योजना पर चर्चा की जाएगी।
श्री जाधव ने इस अवसर पर कहा कि चिंतन शिविर आयुष क्षेत्र में नीतिगत दिशा को मजबूत करने और प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति सरकार के संकल्प को दर्शाता है।