पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में व्यापक विरोध प्रदर्शन का मुद्दा अब अंतराष्ट्रीय मंच पर आना तय है। अवामी एक्शन कमिटी ने पूरी दुनिया में रह रहे कश्मीरियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा सरकार प्रायोजित आतंक को बेनकाब करने के लिए आज विश्वव्यापी प्रदर्शन की अपील की है। कमिटी ने लोगों से रैलियां आयोजित और अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान पाकिस्तानी सेना की कथित ज्यादती और हिंसा की ओर आकृष्ट करने का आग्रह किया है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शनकारी हाल के विवादास्पद चुनाव, क्षेत्र में कथित हत्या, निर्दोष लोगों को जबरन अगवा किए जाने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोके जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर संयुक्त कार्रवाई समिति के वरिष्ठ नेता सरदार शब्बीर ने दावा किया कि लगभग 100 लोगों की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में पिछलें दो महीने से भी अधिक समय से विरोध प्रदर्शन जारी है।