नवम्बर 1, 2026 2:19 अपराह्न

printer

विमानन टरबाइन ईंधन की कीमतों में 1 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि

विमानन टरबाइन ईंधन-एटीएफ की कीमतों में 1 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में भी 10 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के बाद अब एटीएफ की कीमत 138 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर हो गई है। वहीं 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2 हजार 820 रुपये हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मानक कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला