जनवरी 17, 2026 9:09 अपराह्न

views 75

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बिहार के कुछ स्थानों पर भी घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना...

जनवरी 17, 2026 8:55 अपराह्न

views 62

जयपुर में 40 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, आमेर किला दौरा शामिल

40 राष्ट्रमंडल देशों के 120 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दो दिन के दौरे पर जयपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। वहां उनका पारंपरिक राजस्थानी स्वागत किया गया। किले की भव्य वास्तुकला, जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन और लोक संगीत ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिनिधिमंडल को किले...

जनवरी 17, 2026 8:52 अपराह्न

views 64

ईडी ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में फरीदाबाद, पलवल और भिवाड़ी में कंपनी पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी गुरूग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने एक रियल एस्‍टेट धोखा-धड़ी मामले में एक निजी कंपनी के विरूद्ध फरीदाबाद, पलवल और भिवाड़ी में तलाश अभियान चलाया है। ईडी ने आर्थिक अपराध शाखा और केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो सहित विभिन्‍न जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर जांच की पहल की...

जनवरी 17, 2026 8:49 अपराह्न

views 45

संपत्ति कर संग्रह में दिल्ली नगर निगम का रिकॉर्ड बनाया, ₹2,700 करोड़ पार

दिल्ली नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर संग्रह का नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर 2025 तक निगम ने दो हज़ार सात सौ करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर संग्रह किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान संपत्ति करदाताओं की संख्या दस लाख 31 हजार से बढ़...

जनवरी 17, 2026 8:44 अपराह्न

views 55

भारत मंडपम में आयोजित संगोष्ठी में पेश की गई कॉफी टेबल बुक ‘वीर विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा’

भारत मंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेला में आज दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक वीर विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा: एक शताब्दी यात्रा पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि इतिहास को भूलना लोकतंत्र को कमजोर कर...

जनवरी 17, 2026 7:56 अपराह्न

views 809

दिल्ली में अब 1.2 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार भी राशन कार्ड के पात्र

दिल्ली में एक लाख 20 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवार भी अब राशन कार्ड के पात्र होंगे। इससे पहले यह सीमा एक लाख रुपए थी।दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली सरकार के कोई भूखा न रहे लक्ष्य के अंतर्गत नए खाद्य सुरक्षा नियम लागू किए जा रहे हैं। श्रीमती गुप्‍ता ने बताया कि सरकारी ...

जनवरी 17, 2026 7:46 अपराह्न

views 99

ट्रम्प ने गाजा संघर्ष समाप्ति के लिए नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से गठित अपनी 20 सूत्री शांति योजना के दूसरे चरण का नेतृत्व करने के लिए एक नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की है। यह बोर्ड गाजा में शासन, क्षेत्रीय सहयोग, पुनर्निर्माण, निवेश, वित्तपोषण और दीर्घकालिक स्थिरता से संबंधित प्र...

जनवरी 17, 2026 7:24 अपराह्न

views 65

आंध्र प्रदेश के हरित ऊर्जा लक्ष्य प्रधानमंत्री के 500 गीगावॉट विज़न के अनुरूप: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्‍य ने अपने हरित ऊर्जा लक्ष्‍यों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 500 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा के दृष्टिकोण के अनुरूप तय किया है। उपमुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण के साथ मुख्‍यमंत्री ने आज काकीनाडा में एएम ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया ...

जनवरी 17, 2026 7:12 अपराह्न

views 82

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में रक्षा संपदा उप-कार्यालय का उद्घाटन किया

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची में रक्षा संपदा उप-कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय का यह निर्णय झारखंड के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी है। इससे सेना की जमीन से संबंधित मामलों का निपटारा तेजी से और सुचारू रूप से हो सकेगा। भारतीय सेना के जवानों की प्रशंसा करते ...

जनवरी 17, 2026 7:07 अपराह्न

views 61

दक्षिण एशिया उभरते क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ विकास स्थल, व्यापारिक चुनौतियों के बीच भारत बाजार को मजबूती

दक्षिण एशिया उभरते क्षेत्रों में सर्वश्रेष्‍ठ विकास स्‍थल बना हुआ है। व्यापारिक चुनौतियों में वृद्धि के बावजूद भारत बाजार के दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान कर रहा है। यह विश्‍व आर्थिक मंच के नवीनतम सर्वेक्षण  का एक मुख्‍य निष्‍कर्ष है। अगले सप्‍ताह होने वाली दावोस वार्षिक बैठक के पहले इस निष्‍कर्ष को जा...