जनवरी 18, 2026 8:47 पूर्वाह्न

views 73

अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने 26/11 स्मारक का दौरा किया

भारत में अमरीका के राजदूत और दक्षिण तथा मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने कल मुंबई के ताज पैलेस होटल स्थित 26/11 स्मारक का दौरा किया। इस अवसर पर उन्‍होंने 6 अमरीकी नागरिक सहित 26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 166 लोगों को याद किया और सुरक्षा बलों के शौर्य की सराहना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट ...

जनवरी 18, 2026 8:43 पूर्वाह्न

views 32

यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित टैरिफ का किया विरोध

यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित टैरिफ की निंदा की है। एक संयुक्त बयान में, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्ता और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि इससे संबंध कमजोर होने के साथ ही भारी नुकसान हो सकता है। इन नेताओं ...

जनवरी 18, 2026 8:36 पूर्वाह्न

views 49

मॉरीशस पहुंचा भारतीय तटरक्षक बल का पोत ‘संकल्प’

भारतीय तटरक्षक बल का पोत संकल्प कल मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अपतटीय गश्ती पोत हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ विदेशी तैनाती पर है। मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा समुद्री सहयोग को मजबूत करने, अपसी समन्‍वय क्षमता बढ़ाने और मॉरीशस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को ग...

जनवरी 18, 2026 8:33 पूर्वाह्न

views 46

महाराष्ट्र: पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत पुणे महानगर क्षेत्र में एक हजार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार की पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत पुणे महानगर क्षेत्र में एक हजार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। पुणे नगर निगम और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम के खातों से संबंधित कंपनियों को सीधे मासिक परिचालन भुगतान हस्तांतरित करने की प्रणाली को भी मंजूरी दी गई है। पुणे...

जनवरी 18, 2026 8:22 पूर्वाह्न

views 217

नई दिल्ली: 24 जनवरी को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन

संस्कृति मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ संयुक्त रूप से 24 जनवरी को नई दिल्ली में दूसरे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज और पारस्परिक सह-अस्तित्व होगा। मंत्रालय ने बताया कि इस विषय का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने और रचनात्मक...

जनवरी 18, 2026 8:15 पूर्वाह्न

views 74

दिल्ली-NCR में तत्काल प्रभाव से ‘ग्रैप’ का चौथा चरण लागू

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एन.सी.आर. में तत्काल प्रभाव से ग्रैप का चौथा चरण लागू कर दिया है। यह निर्णय दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक  के कल 400 तक पहुंचने के बाद लिया गया है। जो कि वायु की बेहद खराब श्रेणी है। इन प्रतिबंधों के तहत, आवश्...

जनवरी 18, 2026 8:11 पूर्वाह्न

views 396

भारतीय, श्रीलंका और मालदीव के बीच 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्‍ती’ शुरू

भारतीय तटरक्षक बल, श्रीलंका तटरक्षक बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा आयोजित 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास दोस्‍ती कल मालदीव के माले में शुरू हुआ। बंदरगाह चरण पर इसका अभ्यास जारी है, जिसमें सहयोगात्मक अभ्यास शामिल हैं। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और विमान समुद्री चरण में भाग लेंगे। इससे पहले, ...

जनवरी 18, 2026 8:00 पूर्वाह्न

views 77

भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेंगे रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार

रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कल केन्या में आयोजित होने वाली तीसरी भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी और संगोष्ठी में भाग लेंगे। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम रक्षा उत्पादन विभाग की 'ब्रांड इंडिया' योजना के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस आयोजन क...

जनवरी 18, 2026 7:57 पूर्वाह्न

views 1.2K

भारत और न्यूजीलैंड के बीतच तीसरा वनडे मैच आज, दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा मुकाबला

क्रिकेट में आज मेजबान भारत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के सााथ श्रृंखला का तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलेगा। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। श्रृंखला फिलहाल एक-एक से बराबर है, जिसमें भारत ने पहला मैच जीता था जबकि, न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड ...

जनवरी 18, 2026 7:53 पूर्वाह्न

views 188

पीएम मोदी ने मालदा में 3 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, टीएमसी सरकार की आलोचना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्‍दा करते हुए कहा कि टीएमसी को तुरन्‍त सत्ता से हटाया जाना चाहिए। श्री मोदी ने कल राज्‍य के मालदा में एक समारोह में 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं का उद्घाटन और कई रेलगाड़ियों को रवाना करते हुए ये बात कही। ...